फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Old man dies in accidents, many injured

हादसों में वृद्ध की मौत, सगे भाइयों समेत कई घायल

Sun, 06 Dec 2020 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Old man dies in accidents, many injured
हादसों में वृद्ध की मौत, सगे भाइयों सहित कई घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में दिल्ली-दून हाईवे पर मंसूरपुर व छपार क्षेत्र के साथ ही भोपा क्षेत्र में हुए हादसों में वृद्ध की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। इनमें से भी एक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
मंसूरपुर क्षेत्र में हाईवे स्थित धौलापुल पर शनिवार देर रात सड़क पार कर रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, हाईवे पर ही रामपुर तिराहे के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई गांव बाननगर निवासी अंकुर और आशुतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, संधावली पुल के पास भी हादसे में गांव सांझक निवासी मुर्सलीन घायल हो गया। इसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भोपा में रविवार शाम क्षेत्र के गांव कासमपुरा के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसओ सूबे सिंह ने बताया कि घायल युवकों की पहचान मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बोपाड़ा निवासी प्रशांत और उसके भांजे शाहपुर क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी नवीन के रूप में हुई है। दोनों घायल भोकरहेड़ी परिचित के यहां हो रहे लगन समारोह में जा रहे थे। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्रशांत को नाजुक हालत में रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed