{"_id":"63f0d404063cf9d7ff028dcc","slug":"old-man-dies-after-falling-from-tree-accused-of-murder-muzaffarnagar-news-c-14-1-123448-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: पेड़ से गिरकर वृद्ध की मौत, हत्या का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: पेड़ से गिरकर वृद्ध की मौत, हत्या का आरोप लगाया
विज्ञापन
सीओ ने मामला शांत किया
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव भैसी में नीम की टहनी काट रहा वृद्ध पेड़ से नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत के बाद उसकी हत्या का आरोप लगाते परिजनाें ने हंगामा किया। सीओ ने मामला शांत किया।
गांव भैसी में 60 वर्षीय जयदेव अकेला रहता था। शनिवार को जयदेव नीम के पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था। उसके मुंह से खून आ रहा था। उसके पास पेड़ की टहनी काटने वाला दरात पड़ा था। जयदेव की मौत की सूचना उसकी पुत्री को दी गई। मृतक की पुत्री ने एक पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगा दिया। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सीओ डॉ रवि शंकर भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।
सीओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि जयदेव पेड़ की टहनी काटते हुए पेड़ से नीचे गिरा, जिस कारण उसकी मौत हुई। मृतक के रिश्तेदारों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद मामला शांत हो गया।