फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Old farmer dies in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में वृद्ध किसान की मौत

Wed, 07 Oct 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Old farmer dies in suspicious circumstances
जानसठ के गांव भलवा के जंगल में किसान की मौत को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : KHATAULI
संदिग्ध हालात में वृद्ध किसान की मौत
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव भलवा में सोमवार सुबह खेत पर पानी चलाने गए वृद्ध किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। देर रात तक घर न लौटने पर किसान की तलाश की गई, तो मंगलवार सुबह खेत पर उसका शव पड़ा मिला। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भलवा निवासी नजीर बेग (65) सोमवार सुबह करीब आठ बजे खेत पर पानी चलाने गया था, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा। इस पर रात से ही परिजन किसान की तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह एक बार फिर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर किसान की जंगल में तलाश शुरू की। इस दौरान किसान का शव उसके ही खेत में पड़ा मिला। वृद्ध किसान का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। शव की हालत देख पीड़ित परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर सीओ जानसठ शकील अहमद व इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच-पड़ताल करने के बाद किसान के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। शाम तक परिजनों द्वारा घटना के संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सीओ शकील अहमद ने बताया कि किसान के शव पर किसी तरह के चोट आदि के निशान नहीं है और जहां शव मिला है, वहां भी किसी तरह के संघर्ष आदि के निशान नहीं है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिसके चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed