{"_id":"5e0f915f8ebc3e87b75cae9e","slug":"old-age-gets-odf-status-muzaffarnagar-news-mrt46196064","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत बुढ़ाना को ओडीएफ (+) का दर्जा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत बुढ़ाना को ओडीएफ (+) का दर्जा मिला
विज्ञापन
बुढ़ाना में नगर पंचायत बुढ़ाना कार्यालय का मुख्य द्वार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
नगर पंचायत बुढ़ाना को मिला ओडीएफ + का दर्जा
बुढ़ाना। नगर पंचायत बुढ़ाना को जनपद में ओडीएफ + का दर्जा मिला है। यह दर्जा मिलने से कार्यालय एवं सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर है। अधिशासी अधिकारी ओमगिरी ने बताया कि उनकी नगर पंचायत स्वच्छता में प्रदेश में नंबर एक पर आने के सभी मानक पूरे करती जा रही है। चेयरपर्सन बाला त्यागी ने कहा कि प्रदेश में बुढ़ाना को नंबर एक पर लाने के लिए वे स्वच्छता के सभी मानक पूरा करवाने मे जुटी है।
शहरी विकास मंत्रालय केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों की स्वच्छता के हर बिंदु पर जांच की जा रही है। नगर पंचायत बुढ़ाना को 21 जुलाई 2018 को खुले में शौच से मुक्त होने का प्रमाण पत्र मिला था। इस प्रमाण पत्र के बाद दूसरा प्रमाण पत्र ओडीएफ + का होता है। ओडीएफ + का प्रमाण पत्र लेने के लिए नगर पंचायत बुढ़ाना के सभी सफाई एवं कार्यालय कर्मचारी, नगर पंचायत सदस्य, अधिशासी अधिकारी ओमगिरी एवं चेयरपर्सन बाला त्यागी जुटे रहे। शहरी विकास मंत्रालय द्वारा ओडीएफ + का परिणाम घोषित किया है। अधिशासी अधिकारी ओमगिरी ने बताया कि ओडीएफ + का प्रमाण पत्र जनपद मुजफ्फरनगर की नगर पंचायत बुढ़ाना एवं नगर पालिका परिषद खतौली को मिला है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत बुढ़ाना की बाहर से आई क्यूसीआई टीम द्वारा सभी मानकों पर जांच की गई थी। भारत सरकार द्वारा चयनित क्यूसीआई द्वारा बुढ़ाना को ओडीएफ + का प्रमाण पत्र जारी किया है। चेयरपर्सन बाला त्यागी ने कहा कि उनकी नगर पंचायत स्वच्छता एवं जन सुविधाओं की उपलब्धता के सभी मानकों पर खरी उतरी है। इसी कारण उनकी नगर पंचायत को ओडीएफ + का प्रमाण पत्र मिला है। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि चेयरपर्सन नगर पंचायत को स्वच्छता अभियान में प्रदेश में नंबर एक पर लाने के लिए सभी मानक पूरा करने में जी जान से जुटी हैं। कर्मचारियों एवं कस्बे की जनता के सहयोग से वह अपने मिशन में अवश्य कामयाब होंगे।