{"_id":"63b85f2fedf62c4e4b59ae3f","slug":"officials-inspected-in-sikandarpur-for-bridge-construction-muzaffarnagar-news-mrt620815634","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पुल निर्माण के लिए सिकंदरपुर में अधिकारियों ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पुल निर्माण के लिए सिकंदरपुर में अधिकारियों ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
सिकंदरपुर में हिंडन नदी पर पुल के लिए मुआयना करते अधिकारी
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। सिकंदरपुर गांव में हिंडन नदी पर पुल निर्माण के लिए सेतु निगम और लोक निर्माण के अफसरों ने मौका मुआयना किया। बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट आला अफसरों के समक्ष दाखिल की जाएगी।
शुक्रवार को सेतु निगम के सहायक अभियंता गजराज सिंह और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एसके पोसवाल ने सिकंदरपुर गांव से नजदीक बहने वाली हिंडन नदी की स्थिति का जायजा लिया। मौके पर ग्रामीणों ने दूसरे किनारे जाने के लिए लकड़ी का अस्थाई पुल बनाया हुआ है। बरसात के दिनों में यह पुल बंद हो जाता है। ग्रामीणों को शव का अंतिम संस्कार नदी के दूसरे छोर पर करने जाना पड़ता है। भैसा बुग्गी और ट्रैक्टर ट्राली आदि के आवागमन के लिए थानाभवन मार्ग पर बने हिंडन पुल अथवा न्यामू गांव में बने पुल से लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
भाकियू युवा मंडल अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य के पति विकास शर्मा ने अधिकारियों से मौके पर वार्ता की और जल्द पुल निर्माण कराने की मांग रखी। उधर, सेतु निगम के एसडीओ ने बताया गांव में हिंडन नउी नए पुल के लिए अभी सिर्फ मुआयना किया है। यहां दो किलोमीटर की दूरी थाना भवन मार्ग एवं चार किलोमीटर दूरी पर न्यामू में हिंडन नदी पुल बने हुए है। निरीक्षण की रिपोर्ट आला अफसरों के समक्ष दाखिल की जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान हैदर रजा, अकबरगढ़ के राजेंद्र भगत, हरपाल शर्मा, केशव कुमार, आलम, नौशाद, नानू सिंह आदि मौजूद रहे।