फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Officials cart

भाकियू ने रोका अधिकारियों की गाड़ी का पहिया  

Fri, 04 Nov 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 04 Nov 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Officials cart
डीएम, एसएसपी का घेराव करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
गांव रोनी हरजीपुर का गन्ना तितावी मिल से हटाकर देवबंद चीनी मिल को आपूर्ति किए जाने की मांग को लेकर भाकियू ने डीएम और एसएसपी की गाड़ी को कलक्ट्रेट में ही रोक दिया। काफी देर तक डीएम को जद्दोजहद करनी पड़ी, तब कहीं आश्वासन मिलने के बाद अधिकारियों को जाने दिया गया।
विज्ञापन


किसानों ने इस बार तितावी चीनी मिल को गन्ना नहीं देने का फैसला लिया है। बृहस्पतिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने रोनी हरजीपुर गांव का गन्ना तितावी से हटाकर देवबंद करने की मांग को लेकर डीएम ऑफिस के प्रांगण में धरना शुरू कर दिया। डीएम डीके सिंह और उनसे मिलने आए एसएसपी बबलू कुमार की गाड़ी को नहीं जाने दिया गया। दोनों अधिकारियों को एक साथ महावीर चौक पर यातायात माह के कार्यक्रम में जाना था।
विज्ञापन


डीएम डीके सिंह ने किसानों को काफी समझाया पर वह गाड़ी के आगे से नहीं हटे। काफी देर तक जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, धर्मेंद्र मलिक, विकास शर्मा, कपिल सोम के साथ डीएम डीके सिंह की जद्दोजहद हुई। डीएम ने किसानों को समझाया और आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आश्वासन के बाद ही किसानों ने अधिकारियों की गाड़ी का रास्ता छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले
तितावी क्षेत्र के गन्ना किसानों की समस्याओं के निराकरण को लेकर रालोद का प्रतिनिधिमंडल डीएम डीके सिंह से मिला। किसानों के लिए गन्ना डालने की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग रखी। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला।


तितावी मिल को गन्ना नहीं देने के किसानों के फैसले के बाद रालोद नेताओं ने वैकल्पिक व्यवस्था करने और किसानों की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की। डीएम डीके सिंह ने बताया कि उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए गन्ना आयुक्त को पत्र लिख दिया है। प्रतिनिधिमंडल में श्रीराम तोमर, विदित मलिक प्रधान, जगपाल, योगेंद्र चिरौली, सुधीर भारतीय, कृष्णपाल चेयरमैन, कंवरपाल फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed