फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Officials beaten in Ketas

कितास में अधिकारियों को पीटा, प्रधान समेत दो घायल

Fri, 28 Apr 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 28 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Officials beaten in Ketas
घायल ग्राम प्रधान और युवक। - फोटो : अमर उजाला
गांव कितास में राशन डीलर की दुकान के प्रस्ताव की जांच के समय दो पक्षों में मारपीट हो गई। ग्रामीणों के एक पक्ष ने जांच टीम के अधिकारियों से अभद्रता करते हुए उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया। ग्राम प्रधान समेत दो ग्रामीण भी घायल हो गए। मारपीट के दौरान गांव में अफरातफरी मच गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


रतनपुरी के गांव कितास मेें डीलर प्रथपाल राशन की दुकान से त्याग पत्र दे दिया था। गांव में 20 अप्रैल को खुली बैठक में राशन की दुकान के लिए प्रस्ताव हुआ था। प्रस्ताव के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा था। बैठक में कुलदीप पुत्र जयपाल को 205 मत मिले थे, जबकि विकास पुत्र भरतसिंह को मात्र 148 मत मिले। गांव निवासी घनश्याम पुत्र फतेह सिंह ने इस प्रस्ताव को गलत बताते हुए उच्चाधिकारियों से जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकारियों के आदेश पर एडीओ हनीफ अहमद व एडीओ सुधीर गुप्ता गांव में जांच के लिए पहुंचे। गांव में जांच टीम के अधिकारी ग्रामीणों के बयान दर्ज कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। ग्रामीण मिंटू, घनश्याम, विकास, सतेंद्र, संजू, नीटू, चंद्रपाल, उपेंद्र, सचिन आदि ने जांच टीम अधिकारियों के साथ अभद्रता करते हुए उनको मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में एडीओ सुधीर गुप्ता को काफी चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट होने पर दोनों अधिकारी गांव से चले गए थे। इसके बाद आरोपियों ने ग्राम प्रधान पवन सिंह व सोनू पुत्र रोहताश को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने घायल ग्राम प्रधान व युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। ग्राम प्रधान पवन ने आरोपियों के विरूद्ध पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed