फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Officers should take those sleeping under the open sky to the night shelter: Brijesh

खुले आसमान के नीचे सोने वालों को रैन बसेरे में पहुंचाएं अधिकारी : बृजेश

Fri, 30 Dec 2022 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Officers should take those sleeping under the open sky to the night shelter: Brijesh
देवबंद। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बृहस्पतिवार की रात लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने रेलवे रोड स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्देशित किया कि कोई भी गरीब व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोता हुए न मिले। सभी को रैन बसेरे में लाकर रखा जाए। रैन बसेरे में जो कमियां हैं उन्हें तुरंत दूर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री बृजेश सिंह के अचानक रैन बसेरे का निरीक्षण के चलते नगरपालिका अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र कुमार राय ने राज्यमंत्री को रैन बसेरे के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी। राज्यमंत्री ने रैन बसेरे की व्यवस्था का जायजा लेते हुए वहां रखे रजिस्टर को भी चेक किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर में कहीं भी कोई गरीब बिना छत के न रहे, सड़कों पर या फ्लाईओवर आदि के नीचे रहने वाले गरीबों को रैन बसेरे में लाएं। उन्होंने अलाव की व्यवस्था को सुचारु रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर संख्या बढ़ाने को लेकर निर्देशित भी किया। इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, अरुण गुप्ता, विनय काका, अमित तायल, सफाई निरीक्षक पोपिन कुमार, मोहम्मद अकबर और विकास चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed