फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Officers look at Mawa kilns

मावा भट्ठियों पर अफसरों की टेढ़ी नजर

Sat, 07 Mar 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Officers look at Mawa kilns
मुजफ्फरनगर। होली के त्योहार के मद्देनजर मावे में मिलावट के कारोबार पर अफसरों की नजर टेढ़ी हो गई है। मिलावट रोकने के लिए मावा बनाने वाली भट्ठियों पर ताबड़तोड़ छापे की कार्रवाई की गई। शुक्रवार को सात स्थानों से मावे के नमूने लिए गए तथा दो स्थानों पर मावे में मिलाए जा रहे अन्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं। तीन स्थानों पर 285 किग्रा मावा नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

त्योहारों पर खाद्य सामग्री में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सक्रिय हो गया है। जिले में चल रही मावा भट्ठियों पर छापे की कार्रवाई की गई। अभिहित अधिकारी चमन लाल ने बताया कि शुक्रवार को छपार थाना क्षेत्र के भैसरहेड़ी गांव में कार्रवाई की गई। गांव निवासी अली नवाज के पास से मावा में मिलाए जा रहे वनस्पति घी के नमूने लिए। नौशाद के पास से भी मावे में मिलाए जा रहे पदार्थ के नमूने भरे गए। हिजबुल, शाहरूख एवं शाहरूख पुत्र उसमान के पास से भी मावे के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। नौशाद के पास 115 किग्रा, अली नवाज के पास 100 किग्रा तथा शाहरूख के पास 70 किग्रा मावा नष्ट कराया गया। बृहस्पतिवार को चरथावल क्षेत्र के सैदपुर कला गांव में शहजाद के पास से मावे एवं नौशाद के पास से मावे एवं दूध के नमूने लेकर जांच को भेजे गए।
विज्ञापन

जिले में चल रहीं करीब 45 भट्ठियां
मुजफ्फरनगर। जिले में करीब 45 मावा भट्ठियां चल रही हैं। जानसठ, खतौली, ककरौली, भोपा एवं चरथावल क्षेत्र में इन भट्ठियां की संख्या ज्यादा है। त्योहार पर मावे की डिमांड ज्यादा रहती है इसलिए मुनाफा कमाने की गरज से मावे में मिलावट शुरू हो जाती है। खाद्य सुरक्षा विभाग करीब 41 नमूने लेकर जांच के लिए भेज चुका है लेकिन इनकी रिपोर्ट होली के बाद ही आएगी। तब तक मिलावटी मावा बाजार में खप जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed