फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Officers inspected the urban Kanwar road

अफसरों ने किया शहरी कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

Thu, 23 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Officers inspected the urban Kanwar road
कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट व एसपी सिटी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी ने बृहस्पतिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शहरी क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्युत तारों को विशेष तौर पर देखा गया। शिविर लगाने के लिए स्थानों को भी देेेखा गया। बृहस्पतिवार को एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय तथा ऊर्जा निगम के एक्सईएन एके वर्मा, एसडीओ आइपी सिंह ने संयुक्त रुप से शहरी क्षेत्र कांवड़ मार्ग शिव चौक, भगत सिंह रोड, हनुमान चौक, शामली बस अड्डा व शामली रोड का निरीक्षण किया। एडीएम ने कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों के रुकने के लिए शिविर आदि लगाने के लिए मार्ग के प्वाइंटों को चिह्नित किया। कांवड़ियों को मार्ग में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे़, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। एसपी सिटी ने पुलिस की तैनाती के लिए स्थानों चिह्नित किए। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। उधर, एसडीओ आइपी सिंह ने बताया कि उन्होंने कांवड़ मार्ग पर विद्युत तारों की स्थिति का जायजा लिया है। जहां भी विद्युत तार नीचे हैं, उन्हें ऊपर कर सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed