फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Officers harassing farmers: Shyamveer

किसानों को परेशान कर रहे अधिकारी : श्यामवीर

Sat, 14 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Officers harassing farmers: Shyamveer
देवबंद(सहारनपुर)। किसानों ने शासन प्रशासन पर गन्ने की पत्ती व पराली न जलाने के सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के निर्देशों का हवाला देकर परेशान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पराली व गन्ने की पत्ती जलाने पर प्रतिबंध लगाने से पहले सरकार को इसकी व्यवस्था करनी चाहिए थी।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी के निर्देशों का पालन कराने के लिए शासन प्रशासन बेहद सख्ती बरत रहा है। गन्ना और कृषि विभाग के अधिकारियों की टीमों को गांवों में उतार दिया गया है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहां पर पत्ती व पराली जल रही है। देवबंद तहसील में अब तक छह से अधिक किसानों पर प्रशासन रिपोर्ट दर्ज करा चुका है। जिसको लेकर किसानों में भारी रोष है। शुक्रवार को गंझेड़ी गांव में भारतीय किसान संघ की बैठक में प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी और अमरनाथ धीमान ने कहा कि डी-कंपोजर पूरे ब्लाक में नहीं है। गन्ना पत्ती काटने के लिए किसानों को मल्चर मशीन मुहैया कराई जाए। उनका कहना है कि अधिकारी सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर किसानों को परेशान कर रहे हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट बकाया गन्ना मूल्य भुगतान पर सरकार को कई मर्तबा आदेशित कर चुका है। बावजूद इसके चीनी मिलों ने आज तक भुगतान नहीं किया है। किसान तो पहले ही परेशान है। अब उन्हें गन्ना पत्ती व पराली के नाम पर तंग किया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनुज चौधरी और शराफत त्यागी ने कहा कि एसी में बैठकर अव्यवहारिक कानून बनाए जा रहे हैं जो किसानों को परेशान करने वाले हैं। सरकार को इन पर विचार करना चाहिए। इस मौके पर इरफान त्यागी, इंतजार त्यागी, नूर मोहम्मद, राज्जा आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed