फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Occupation oOccupation of irrigation department's land, notice to 16 people 16 people

Muzaffarnagar News: सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जा, 16 लोगों को नोटिस

Thu, 22 May 2025 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Occupation oOccupation of irrigation department's land, notice to 16 people 16 people
खतौली। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। करीब 16 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। सिंचाई विभाग अवैध कब्जा रोकने के लिए दो किमी की दीवार कराने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

कांवड़ पटरी के निकट रहने वाले बस्ती के लोगों ने अपने मकानों के दरवाजे पटरी मार्ग की ओर खोल लिए हैं। दरवाजों के सामने सिंचाई विभाग की जमीन पर अपना सामान रखना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं जमीन में दुकानें भी लगानी शुरू कर दी हैं। सिंचाई विभाग की भूमि में पार्किंग चल रही है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के जिलेदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गंगनहर पटरी पर सिंचाई विभाग की जमीन में अवैध कब्जा करने वाले 16 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। अलकनंदा नहर पुल से सठेड़ी पुल की ओर दो किमी तक आरसीसी एवं ईंट की साढ़े तीन मीटर ऊंची दीवार करने के लिए स्वीकृति मांगी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद दीवार कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed