फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Obligation to take fertilizer on the committee

किसानों में खाद लेने को आपाधापी मची

Mon, 15 Jun 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Obligation to take fertilizer on the committee
मोरना समिति पर खाद लेने को किसानों में आपाधापी मची। - फोटो : KHATAULI
समिति पर खाद लेने के लिए आपाधापी मची
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। किसानों में खाद लेने के लिए आपाधापी मची हुई है। सहकारी समितियों से खाद लेने के लिए टोकन रजिस्टर में नाम दर्ज कराने को किसानों को सुबह से लाइन में लगना पड़ रहा है। मोरना, भोपा, ककरौली, सीकरी, जटवाड़ा आदि सहकारी समितियों में खाद नहीं मिलने से किसानों में जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी व्याप्त है।

जिला गोदाम में खाद का स्टाक खत्म होने से ग्रामीण अंचल की सहकारी समितियों में किसानों के बीच वितरण करने वाले यूरिया खाद की भारी किल्लत बनी हुई है। विकास खंड मोरना के गादला, ककरौली, तिस्सा, भोपा, सीकरी, जटवाडा, मोरना सहकारी समितियों पर क्षेत्रीय किसानों को सुबह से लाइन में लगकर टोकन रजिस्टर में आधार कार्ड के साथ अपना नाम दर्ज कराना पड़ रहा है, तब कहीं जाकर अगले दिन यूरिया मिलने की उम्मीद होती है। आसपास के किसानों को समिति कार्यालय से शाम को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। मोरना सहकारी समिति के एमडी डाक्टर रवि कुमार बालियान ने बताया कि जिले पर खाद का स्टाक खत्म होने पर समितियों पर खाद धीरे-धीरे आ रहा है। प्रतिदिन खाद मोरना समिति पर तीन से चार खाद की गाड़ियों का वितरण किया जा रहा है, लेकिन आसपास गांवों के किसानों को अपनी अपनी समितियों पर खाद नहीं मिलने पर व सभी किसान मोरना समिति पर एकत्र होकर खाद की मांग करते हैं। किसान रमन कुमार, बत्तू सिंह, सुंदर प्रधान चौरावाला, गुड्डू चौधरी, कृष्णपाल, रविंद्र सिंह, ककरोली, धर्मेंद्र, पवन प्रधान, रणबीर सिंह टंहेड़ा, रणबीर सिंह, बबलू प्रधान बेहड़ा सादात, जावेद अब्बास, मनोज प्रधान, नीरज सहरावत तिस्सा अलीपुर, जसविंद्र , प्रदीप बाबा, बीनू राठी करहेड़ा आदि ने जिला प्रशासन से खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed