फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nyamu's streets turn into ponds due to lack of drainage

निकासी नहीं होने से न्यामू की गलियां बनी तालाब

Sun, 11 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Nyamu's streets turn into ponds due to lack of drainage
जलनिकासी नहीं होने से न्यामू की गलियां तालाब में तब्दील
विज्ञापन

चरथावल। न्यामू में किसानों द्वारा खेतों में अवरोध लगाकर गांव की निकासी का पानी बंद कर दिया, जिससे आबादी में बसे घरों के पानी की निकासी ठप हो गई। गांव की कई सड़कों पर जलभराव से ग्रामीण बेहाल हो रहे हैं। घरों का पानी गांव की गलियों में भरने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों के सामने पानी भरने से लोगों को बाहर निकलने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

न्यामू गांव में बिन बारिश में कई गलियां गंदा पानी भरने से तालाब बन गई। बस्ती में रहने वाले ग्रामीणों को जलभराव और फैली गंदगी से बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की नालियों का पानी पहले जंगल में किसान के खेत में जाता था, लेकिन गंदे पानी की वजह से फसल खराब होने के कारण किसानों ने अपने खेत में पानी जाने के रास्ते पर अवरोध लगाकर बंद कर दिया। उधर, भाकियू किसान सेना के जिला प्रभारी अकलीम त्यागी ने कहा पानी की निकासी का बंदोबस्त शीघ्र नहीं हुआ तो प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed