{"_id":"5f6a3ddc8ebc3ed8f173365a","slug":"nutrition-garden-is-being-given-a-boost-muzaffarnagar-news-mrt502611268","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषण वाटिका को दिया जा रहा है बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषण वाटिका को दिया जा रहा है बढ़ावा
विज्ञापन
पोषण वाटिका को दिया जा रहा है बढ़ावा
मुजफ्फरनगर। कुपोषण को जड़ से मिटाने के लिए सितंबर माह पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। पोषण माह के तहत बच्चों, गर्भवती, धात्री माताओं एवं किशोरियों के भोजन में सभी सूक्ष्म पोषक तत्व, विटामिन केे लिए पोषण वाटिका को बढ़ावा दिया जा रहा है।
जनपद के सभी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा भ्रमण कर बच्चों का वजन लिया जार रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से अति कुपोषित बच्चो को चिह्नित किया जा रहा है। इसी क्रम में घर-घर पोषाहार के वितरण की तिथि में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा ने बताया कि तृतीय राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन सात सितंबर से 30 तक किया जा रहा है। अब डोर-टू-डोर पोषाहार वितरण की तिथियां विकास खंडवार निर्धारित कर दी गई है। पोषाहार वितरण रोस्टर जारी करते हुए सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं मुख्य सेविकाओं को इस संबंध मे आदेश जारी किए जा चुके हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यह दायित्व सौंपा गया है कि वह अपने स्तर से सभी क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधियों ब्लॉक प्रमुख एवं सभासद को रोस्टर की सूचना देते हुए पोषाहार वितरण करना सुनिश्चित करेंगे। डोर टू डोर सर्वे का कार्य तीन अक्तूबर तक चलेगा।