Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Number of buses increased for Bhai Dooj; passengers to get relief

Muzaffarnagar News: भैया दूज पर बढ़ाई बसों की संख्या, यात्रियों को मिलेगी राहत

Wed, 11 Nov 2026 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Number of buses increased for Bhai Dooj; passengers to get relief
मुजफ्फरनगर। बुधवार को भैया दूज पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने विशेष तैयारियां की हैं। शामली, सहारनपुर, बिजनौर-मुरादाबाद, दिल्ली, मेरठ और हरिद्वार समेत कई प्रमुख मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और वृंदावन के लिए भी अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन



परिवहन निगम की ओर से सहारनपुर रूट पर पांच बसें बढ़ाई गई हैं। इस रूट पर पहले 10 बसें संचालित थीं, अब इनकी संख्या बढ़ाकर 15 कर दी गई है। दिल्ली-मेरठ रूट पर 10 बसें संचालित होंगी, जबकि हरिद्वार मार्ग पर 10 बसें बढ़ाकर कुल संख्या 25 कर दी गई है। यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार हरिद्वार से आने वाली रोडवेज डिपो की बसों को दिल्ली तक भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन




-शामली और बिजनौर के लिए भी की गई खास व्यवस्था

शामली रूट पर बसों की संख्या 10 से बढ़ाकर 15 कर दी गई है। इनमें एक बस करनाल तक जाएगी। पानीपत के लिए छह और सोनीपत के लिए रोडवेज डिपो की दो बसें चलाई जाएंगी। बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर भी पांच अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं, जिससे यहां बसों की संख्या 30 हो गई है। लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर के लिए वाया सहारनपुर दो बसें लगाई गई हैं। इसी मार्ग से जालंधर के लिए दो और चंडीगढ़ के लिए तीन बसों का संचालन होगा। स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड से वृंदावन के लिए भी दो बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



-सीमित संसाधनों में अतिरिक्त बसों का संचालन


भैया दूज पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था के बीच परिवहन निगम को सीमित संसाधनों के साथ संचालन करना होगा। स्थानीय डिपो में 309 चालक और 362 परिचालक उपलब्ध हैं, जबकि मानक के अनुसार 150 चालक और 135 परिचालकों की आवश्यकता है। दो चालक चोटिल और अस्वस्थ होने के कारण अवकाश पर हैं। वहीं, डिपो के पास विभिन्न मार्गों पर संचालन के लिए कुल 234 बसें हैं। इनमें से सात पुरानी बसें एनसीआर क्षेत्र में ग्रेप संबंधी पाबंदियों के कारण दिल्ली और एनसीआर में संचालित नहीं हो पा रही हैं। इसके बावजूद पर्व पर यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।



वर्जन-
भैया दूज पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था की है। छोटे मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं।
- मोहम्मद आरिफ, एआरएम परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed