फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   NSS students doing survey in every village

Muzaffarnagar News: गांव-गांव में सर्वे कर रहे एनएसएस के छात्र

Sat, 25 Mar 2023 06:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 06:24 PM IST
विज्ञापन
NSS students doing survey in every village
- जैन कन्या डिग्री के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ
विज्ञापन

- छोटूराम, ताराचंद, एसडी लॉ के शिविर के छात्रों ने चलाया सर्वे अभियान

मुजफ्फरनगर। शहर के डिग्री कॉलेजों के राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरों के माध्यम से जागरुकता और सर्वे के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। एनएसएस के छात्र गांव-गांव में सर्वे कर रहे है।
चौधरी छोटू राम कॉलेज की तीनों इकाइयों के विद्यार्थियों ने कल्याणपुरी, मीनाक्षीपुरम और अवध विहार कॉलोनी में सर्वे किया। 147 घरों के युवाओं का सर्वे किया। बौद्धिक सत्र में योग आचार्य सुरेंद्र सिंह ने योग की जानकारी दी।
विज्ञापन

ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज के शिविर के तीसरे दिन बीवीपुर गांव में प्रश्नावली एवं सर्वेक्षण के माध्यम से जानकारी एकत्रित की। एनएसएस समन्वयक डॉ हेमलता सिंह, डॉ नीतू पंवार, प्राचार्या डाॅ. संगीता चौधरी ने वृद्ध महिलाओं में साक्षरता की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिविर का वहलना में शुभारंभ हुआ। रैली निकाली। वहलना मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। डॉ विनीता जैन एवं नीता भटनागर, डॉ मनीषा अग्रवाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ वर्चसा सैनी, मनीषा आदि मौजूद रहे।

एसडी कॉलेज ऑफ लॉ के शिविर के छठे दिन विधिक सहायता और लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार ने निशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी। छात्र -छात्राओं ने कूकड़ा गांव में जाकर ग्रामीणों को विधिक सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed