फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Now Vinayak Mandap sealed after embezzlement accused's car parking

Muzaffarnagar News: गबन के आरोपी की कार पार्किंग के बाद अब विनायक मंडप सील

Sat, 04 Jan 2025 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Now Vinayak Mandap sealed after embezzlement accused's car parking
धामपुर। गबन के आरोपी एसबीडी कॉलेज के पूर्व प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। विनियमित क्षेत्र की टीम ने एसडीएम नगीना के आदेश पर शनिवार को उनके नगीना मार्ग स्थित विनायक मंडपम को सील कर दिया है। आरोप है कि इसका संचालन बिना मानचित्र पास हो रह था।
विज्ञापन

दो माह पहले प्रशासन उनकी कार पार्किंग को अवैध तौर पर चलाने के आरोप में सील कर चुका है।
नायब तहसीलदार कपिल कुमार आजाद ने बताया कि एसडीएम धामपुर की ओर से विजय कुमार अग्रवाल को बगैर नक्शा स्वीकृति के मंडप का निर्माण कर चलाने के आरोप में नोटिस जारी किया गया था। इसमें अभिलेखों को पेश करने का आदेश दिया गया था। मगर, कोई भी अभिलेख पेश नहीं किया गया।
विज्ञापन

यह मामला धामपुर में एसडीएम कोर्ट में चल रहा था। मगर, एक माह पहले उनके पक्ष की ओर से इस मामले को नगीना एसडीएम कोर्ट में ले जाया गया। एसडीएम नगीना की कोर्ट के आदेश पर शनिवार को विनियमित क्षेत्र की टीम ने पुलिस बल के साथ नगीना मार्ग स्थित विनायक मंडपम को सील किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed