फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Now Uttarakhand buses will go from inside to Khatauli, Muzaffarnagar, Purkaji at night

अब रात में खतौली, मुजफ्फरनगर, पुरकाजी में अंदर से जाएंगी उत्तराखंड की बसें

Fri, 08 Jul 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Now Uttarakhand buses will go from inside to Khatauli, Muzaffarnagar, Purkaji at night
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग पर संचालित होने वाली बसें रात में जनपद के पुरकाजी, मुजफ्फरनगर एवं खतौली नगरों के अंदर से होकर जाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक सहारनपुर अनिल कुमार ने मार्गों पर संचालित होने वाले वाहनों को रात में शहरों के अंदर से संचालित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बता दे कि शाम के समय दिल्ली से इन मार्गों पर चलने वाली रोडवेज बसों के चालक बसों को खतौली, मुजफ्फरनगर व पुरकाजी कस्बे के अंदर से लेकर नहीं जाते है। इस कारण इन क्षेत्रों में रहने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बसों के चालक परिचालक यात्रियों को इन क्षेत्रों मं बाईपास पर उतार देते थे। इसके बाद रात में परेशानी का सामना करते हुए यात्री अपने घर अथवा मंजिल तक पहुंचते थे। उन्हें घर छोड़ने वाले वाहन का चालक भी मनमाना किराया वसूलता था। इसके इतर, रोडवेज विभाग को भी चालक व परिचालक की हठधर्मी के कारण राजस्व की हानि हो रही थी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक ने इस समस्या को परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह के समक्ष रखा गया था। परिवहन मंत्री के आदेश पर नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब सभी बसें इन क्षेत्रों में अंदर से होकर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed