फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Now the movement of BKU has become political: Raju Ahlawat

भाकियू का आंदोलन अब हो चुका राजनैतिक- राजू अहलावत

Thu, 14 Oct 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Now the movement of BKU has become political: Raju Ahlawat
अब राजनीतिक हो चुका है भाकियू का आंदोलन: राजू अहलावत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। भाकियू को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राजू अहलावत ने कृषि बिल को सही ठहराते हुए कहा कि कृषि बिल किसान हित में है। भाजपा सरकार ने 11 बार बैठक बुलाई। यदि किसानों की समस्या का समाधान करना है तो सरकार बुलाए, इसका इंतजार क्यों, 12 वीं बार स्वयं जाकर भी बात की जा सकती है। उन्होंने कहा कि भाकियू का आंदोलन अब राजनीतिक रूप ले चुका है। इसको लेकर संगठन में भी विवाद होने लगे हैं।

भाजपा नेता राजू अहलावत ने कहा कि किसान की बात सरकार तक पहुंचाने के लिए कई बार लड़ाई लड़ी गई। पहले यह संगठन सही दिशा में था, लेकिन अब किसान की लड़ाई सही दिशा में नहीं चल रही है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में इसलिए आए है कि वह किसानों के मुद्दे सरकार तक पहुंचा सके। उन्होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस, रालोद, सपा, बसपा को आडे़ हाथ लेते हुए कहा कि इन पार्टियों में एक ही परिवार काबिज है। जबकि भाजपा में सबको मौका दिया जाता है। अध्यक्ष कल कोई और था, आज कोई और है, कल कोई और होगा। कृषि कानून लाने के लिए बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने आवाज उठाई थी, जो वह पूरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed