{"_id":"6458e965bdba2da5e4056e07","slug":"now-school-children-will-study-at-home-like-private-tuition-muzaffarnagar-news-c-14-1-214850-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अब घर पर ही प्राइवेट ट्यूशन की तरह पढ़ेंगे स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अब घर पर ही प्राइवेट ट्यूशन की तरह पढ़ेंगे स्कूली बच्चे
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने लांच किया स्विफ्ट चैट एप
कक्षा नौ से बारह तक के 80 हजार छात्र-छात्राएं होंगे लाभान्वित
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से लांच किए गए स्विफ्ट चैट एप का जिले में करीब 80 हजार छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। अब एप के माध्यम से स्कूली बच्चे घर पर ही प्राइवेट ट्यूशन की तरह पढ़ाई कर सकेंगे। फिलहाल इस एप का इस्तेमाल कक्षा नौ से बारह तक के छात्र-छात्राएं कर सकेंगी।
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग छात्रों को होम बेस्ड एजुकेशन देने की कवायद कर रहा है।इसी उद्देश्य से स्विफ्ट चैट एप लांच किया गया है। उन्होंने सभी शिक्षकों से अभिभावकों के साथ प्रत्येक सप्ताह इस एप की जानकारी साझा करने के निर्देश दिए। साथ ही ऐप के माध्यम से बच्चों को घर पर भी अभ्यास करने के लिए प्रेरित करने की बात कही।
डीआईओएस ने बताया कि जिले में कक्षा नौ से 12 तक के करीब 80 हजार छात्र है, जो इसका लाभ ले सकेंगे। इसमें शनिवार और रविवार को विशेष क्लास चलाई जाएगी। छात्र अपने सभी सवाल शिक्षकों से कर सकते है।
विज्ञापन
हिंदी और अंग्रेजी में प्राप्त होंगी जानकारियां
एप से जहां छात्र निपुण लक्ष्य पर आधारित क्विज से अपना मूल्यांकन कर सकते हैं, वहीं वीडियो से छात्र गणित व विज्ञान की विभिन्न अवधारणाओं को समझ पाएंगे। यह एक ज्ञानवर्धक व मनोरंजक एप है। इसमें छात्रों को हिंदी और अंग्रेजी में सभी जानकारियां प्राप्त होंगी।