{"_id":"5ef79ab88ebc3e42df17fd37","slug":"now-markets-will-open-seven-days-a-week-muzaffarnagar-news-mrt4885266151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सप्ताह में सातों दिन खुलेंगे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सप्ताह में सातों दिन खुलेंगे बाजार
विज्ञापन
अब सप्ताह में सातों दिन खुलेंगे बाजार
मुजफ्फरनगर। जनपद में अब सप्ताह में सातों दिन बाजार पूरे समय खुलेंगे। जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों व व्यापारिक संगठनों की मांग पर रविवार को होने वाले पूर्ण लॉकडाउन के निर्णय को वापस ले लिया है। इसके साथ ही मंगलवार व शुक्रवार को दोपहर एक बजे होने वाले बाजार बंद के निर्णय को भी वापस ले लिया गया है।
जनपद में लगातार बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों के मद्देनजर प्रशासन ने मंगलवार व शुक्रवार को दोपहर एक बजे तक ही मार्केट खोले जाने के निर्देश जारी किए थे। दोनों दिन एक बजे के बाद बाजारों को सैनिटाइजेशन किया जाना था। इसके बावजूद मामले बढ़े तो राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के पत्र पर कार्रवाई करते हुए डीएम सेल कुमारी जे ने रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रखने के आदेश दिए थे। पिछले दो रविवार से जनपद में पूर्ण रूप से बाजार बंद रखे जा रहे थे। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने शनिवार को बाजार खोले जाने संबंधी उपरोक्त सभी आदेशों को वापस ले लिया है। डीएम के अनुसार, जनपद में कोविड-19 के केस अब कम हुए हैं। इसके चलते जनप्रतिनिधि और व्यापारी संगठनों द्वारा सप्ताह में सातों दिन बाजार खोले जाने की मांग की जा रही थी। इसी आधार पर अब पूर्व के आदेशों को वापस ले लिया गया है। डीएम ने बताया कि शहर और कस्बों में साप्ताहिक बंदी का निर्णय संबंधित सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम लेंगे।