फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Now last chance for PM housing application

पीएम आवास आवेदन को अब अंतिम मौका

Tue, 09 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Now last chance for PM housing application
अब पीएम आवास आवेदन के लिए अंतिम मौका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पीएम आवास योजना में लाभ पाने के लिए आवेदन करने का अंतिम मौका मिला है। इसके लिए 11 फरवरी से दो दिवसीय विशेष शिविरों का आयोजन जनपद के प्रत्येक नगरीय निकायों में कराया जाएगा। 16 फरवरी तक डीपीआर तैयार कर मांगी गई है।

जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के परियोजना अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र के पीएम आवास के लिए अब तक वंचित रहे व्यक्तियों को अंतिम अवसर दिया गया है। आवास हेतु पुन: आवेदन आमंत्रित किए गए है। आवेदनपत्र 11 व 12 फरवरी तक नगर पालिका और नगर पंचायत के कार्यालय में लगाए जाने वाले कैंप के माध्यम से जमा कराए जाएंगे। योजना का लाभ तीन किस्तों में प्रथम किस्त 50 हजार रुपये, द्वितीय किस्त एक लाख 50 हजार रुपये एवं तृतीय किस्त 50 हजार रुपये नियमानुसार सीधे लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीएम आवास योजना में लाभ लेने के लिए लाभार्थी अपने व अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बैंक पास बुक, दो फोटोग्राफ तथा भूस्वामित्व के अभिलेख सहित आवेदन पत्र के साथ नि:शुल्क प्रपत्र जमा कर नियमानुसार योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जनपद से पीएम आवास योजना में डीपीआर 16 फरवरी तक डूडा कार्यालय में प्राप्त कराने के लिए संबंधित सर्वेयर कंपनी स्पेस कंबाइन को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed