फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Now Corona infected will be treated in Deoband only: MLA

अब कोरोना संक्रमितों का देवबंद में ही होगा उपचार : विधायक

Sat, 15 May 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Now Corona infected will be treated in Deoband only: MLA
अब कोरोना संक्रमितों का देवबंद में ही होगा उपचार : विधायक
विज्ञापन

देवबंद। विधायक बृजेश सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण से लड़ने को देवबंद में 10 आईसीयू समेत 65 बेड के दो अस्पताल बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। वहीं, विधानसभा के सभी 155 गांवों में विशेष सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा।
शनिवार को अपने गांव जड़ोदाजट में पत्रकार वार्ता में विधायक बृजेश सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमितों को स्थानीय स्तर पर उपचार के लिए 65 बेड की सुविधा जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज और भारत मेडिकल कॉलेज में की जा रही है। भारत मेडिकल कॉलेज में 10 आईसीयू बेड, 30 ऑक्सीजन और 10 सामान्य बेड होंगे। जबकि जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज में 25 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की जा रही है। जिसे शीघ्र ही प्रशासन की स्केनिंग कमेटी की रिपोर्ट के बाद शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि देवबंद विधानसभा के सभी 155 गांवों और मजरों में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को विशेष सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग और महामंत्री अरुण गुप्ता रहे।
विज्ञापन

जनरेटर प्लांट स्थापित करवाने की संस्तुति पर सीएम का आभार
देवबंद। विधायक बृजेश सिंह ने देवबंद, रणखंडी और जडोदापांडा सीएचसी में उनके द्वारा विधायक निधि एक करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगवाने को संस्तुति को मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकार कर लिया गया। जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed