फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Notice to four including Palika EO for construction on disputed land

Muzaffarnagar News: विवादित भूमि पर निर्माण पर पालिका ईओ सहित चार को नोटिस

Sat, 02 Nov 2024 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Notice to four including Palika EO for construction on disputed land
मुजफ्फरनगर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका की ओर से लोहिया बाजार में सार्वजनिक शौचालय निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शौचालय निर्माण का विरोध करते हुए एक व्यक्ति ने भूमि पर अपना स्वामित्व दर्शाते हुए अपने अधिवक्ता के माध्यम से पालिका ईओ और एई निर्माण सहित चार लोगों को नोटिस जारी किया है। इनमें एक ठेकेदार भी शामिल है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के पारसनाथ मोहल्ला वार्ड 47 स्थित लोहिया बाजार के निकट सैय्यद असद अली की पैतृक संपत्ति है। यहां एक खाली प्लाॅट है। जिस पर पिछले कई वर्ष से एक महिला के साथ संपत्ति पर स्वामित्व को लेकर कोर्ट में वाद विचाराधीन है। पालिका ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में सार्वजनिक शौचालय बनाने के लिए निविदा निकाली थी। जिसमें एक शौचालय का निर्माण विवादित भूमि में करने की तैयारी कर ली और उसका प्रस्ताव बना दिया।
विज्ञापन

शौचालय निर्माण पर लगभग 40 लाख का व्ययानुमान तैयार किया गया है। जिसके निर्माण का ठेका शहर के उत्तरी सिविल लाइन निवासी ठेकेदार को ठेका दिया गया। इस ठेकेदार ने भूमि पर निर्माण के लिए काम शुरू कर दिया। मामले को लेकर भूमि पर अपना स्वामित्व दर्शाने वाले ने पालिका पर उसकी भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया। इसके को लेकर पीड़ित ने अपने अधिवक्ता की ओर से अधिशासी अधिकारी, सहायक अभियंता निर्माण, अवर अभियंता निर्माण समेत ठेकेदार को नोटिस भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि मुझे नोटिस की कोई जानकारी नहीं है। कार्यालय खुलने पर मामले की जानकारी की जाएगी। मामले की जांच कराकर आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed