फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Notice to AE Jalkal on complaint of impurity in drinking water

Muzaffarnagar News: पेयजल में अशुद्धि की शिकायत पर एई जलकल को नोटिस

Tue, 03 Dec 2024 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 03 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Notice to AE Jalkal on complaint of impurity in drinking water
मुजफ्फरनगर। एक महिला अपने छह माह के बच्चे के साथ पेयजल में अशुद्धि की शिकायत लेकर नगर पालिका पहुंची। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जेई जलकल को तुरंत समस्या का समाधान कराने के निर्देश जारी किए।एई जलकल को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।
विज्ञापन

शहर के वार्ड 20 के अन्तर्गत कम्बलवाली गली लद्दावाला निवासी जनेश पाल परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने आठ नवम्बर को पालिका में शिकायत की थी। बताया था कि उनके घर में टंकी से गंदा पानी आ रहा है। बताया कि इसके लिए उन्होंने वार्ड सभासद हनी पाल के साथ ही पालिका में कई बार शिकायत की। लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। सोमवार को जनेश पाल की पत्नी मोनिका अपने मासूम बेटे और बोतल में घर की टंकी में आ रहा गंदा पानी भरकर पालिका पहुंची।
विज्ञापन

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को अवगत कराया। लेकिन जलकल विभाग में एई और दोनों जेई के न मिलने पर ईओ ने नाराजगी जताई। जिसके उपरांत उन्होंने शिकायत का समयबद्ध निस्तारण न होने पर एई जलकल सुनील कुमार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। ईओ ने जेई जलकल जितेन्द्र कुमार को महिला के साथ मौके पर भेजकर समस्या की रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने तत्काल प्रभाव से समस्या का निदान कराने के निर्देश दिये। जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया। आशंका जताई कि टंकी की लाइन से सीवर लाइन अटैच हो रही है। बताया कि मंगलवार को समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed