{"_id":"5ffdf2468ebc3e32ae39405e","slug":"notice-issued-to-mills-for-cane-payment-muzaffarnagar-news-mrt520224672","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान को मिलों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान को मिलों को नोटिस जारी
विज्ञापन
गन्ना भुगतान को मिलों को नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर। जिले की सभी चीनी मिलों को आपूर्ति के 14 दिन के अंदर गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। गत सत्र का भैंसाना को छोड़ सभी चीनी मिलों ने भुगतान कर दिया है। भैंसाना पर गत सत्र का 62 करोड़ बकाया है। इस सत्र में अब तक केवल 456 करोड़ 25 लाख का भुगतान चीनी मिलों ने किया है।
जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी ने जिले की सभी आठ चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति के 14 दिन में भुगतान करने को नोटिस जारी कर दिया है। जिले की सात चीनी मिलों ने गत सत्र का भुगतान कर दिया है, सिर्फ भैंसाना चीनी मिल पर 62 करोड़ बकाया है। इस सत्र में अब तक चीनी मिलों को किसान 996 करोड़ 67 लाख के गन्ने की आपूर्ति कर चुके हैं। चीनी मिलों ने किसानों को अब तक 456 करोड़ 25 लाख का भुगतान किया है। सभी आठ चीनी मिलों पर किसानों का इस सत्र का 540 करोड़ बकाया है।
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि इस सत्र में मोरना और भैसाना ने भुगतान की शुरूआत नहीं की है। खतौली 176 करोड़, तितावी 42 करोड़, मंसूरपुर 64 करोड़, टिकौला 127 करोड़, खाईखेड़ी 34 करोड़ और रोहाना 11 करोड़ का भुगतान कर चुकी है। 14 दिन में गन्ना आपूर्ति का पूरा भुगतान किसी भी मिल ने नहीं किया है, इसलिए शासन के निर्देश पर सभी चीनी मिलों को भुगतान का नोटिस जारी किया गया है।