{"_id":"60fefde88ebc3e58652fc006","slug":"notice-issued-to-48-people-for-vacating-the-pond-land-muzaffarnagar-news-mrt549170130","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की भूमि खाली करने के लिए 48 लोगों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब की भूमि खाली करने के लिए 48 लोगों को नोटिस जारी
विज्ञापन
भोकरहेडी ब्रजवाले तालाब से मिटटी भराव किये गये अवैध कब्जे का हटाती जेसीबी मशीन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
तालाब की भूमि खाली करने के लिए 48 लोगों को नोटिस जारी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। नगर पंचायत भोकरहेड़ी के गांवों में तालाबों को अवैध कब्जा से मुक्त कराने के लिए 48 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। तालाब पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के आदेश दिए गए हैं। ग्राम समाज की कई गांवों में स्थित तालाबों की भूमि पर अवैध कब्जे कर आलीशान मकान बनाए गए हैं, जिन्हें हटाने के लिए अभियान शुरू किया गया है।
कस्बा भोकरहेड़ी में बसेड़ा-भोकरहेड़ी मार्ग स्थित ब्रज वाले तालाब की एक बीघा से अधिक भूमि पर लोगों द्वारा मिट्टी भराव कर अवैध रूप से मकान बनाकर कब्जा किया गया है। लेखपाल इंद्रेश गुप्ता ने बताया कि खसरा नंबर 2233 पर एक बीघा 16 बीसा जमीन स्थित है, जिसमें भराव कर पूरी तरह से कब्जा कर लिया गया है। वहीं, दुआ तालाब की जमीन पर भी अवैध कब्जा कर पांच मकान बने हुए मिले। इसके अलावा, गोटकी वाला तालाब की दो बीघा जमीन पर कब्जा किया जा चुका है, जबकि खटाई वाला तालाब की ढाई बीघा जमीन पर भी अवैध कब्जा किया गया है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुरजीत गौतम ने बताया कि क्षेत्र में दर्जन भर से ज्यादा तालाबों की सैकड़ों बीघा जमीन पर अवैध कब्जे किए गए हैं, जिनकी शिकायत लगातार मिलती रहती है। इन जमीनों पर अवैध कब्ज करने वाले 48 ग्रामीणों को अवैध कब्जा खत्म करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासनिक टीम में नगर पंचायत कर्मचारी संजीव शील, भूपेंद्र, शिवकुमार, मनोज और ओमवीर आदि शामिल रहे। उधर, पूर्व सभासद राजीव सिंह, उदयवीर सभासद, दीपक सहरावत, फोंदी, सुधीर, बाल्लू, हरेंद्र लंबरदार, विरेंद्र, धनबीर व प्रमोद ठेकेदार आदि ने नगर पंचायत पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई का विरोध किया है।