फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Notice board of prescribed fee in Tehsil

तहसील में लगे निर्धारित शुल्क का सूचनापट

Fri, 18 Jun 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Notice board of prescribed fee in Tehsil
रोहाना टोल प्लाजा पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तहसील में लगे निर्धारित शुल्क का सूचनापट
विज्ञापन

छपार/रोहाना (मुजफ्फरनगर)। कृषि कानूनों के विरोध में छपार और रोहाना टोल प्लाजा पर चल रहे भाकियू के धरने 23वें दिन भी जारी रहे। शुक्रवार को धरनास्थल पर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और बैंकों में कर्मचारियों द्वारा किए जाने वाले किसान उत्पीड़न पर नाराजगी जताई गई। छपार टोल प्लाजा पहुंचे भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का भी स्वागत किया गया।
दिल्ली-दून हाईवे पर छपार स्थित टोल प्लाजा पर चल रहे धरनास्थल पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। इस दौरान तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के साथ ही बैंक कर्मचारियों की कार्यप्रणाली व उत्पीड़न पर नाराजगी जताई गई। ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि तहसील में किसानों को खसरा-खतौनी की नकल जारी करने की निर्धारित फीस 15 रुपये है, लेकिन किसानों से अधिक वसूली की जा रही है। वहीं, हिस्सा प्रमाणपत्र बनाने में भी लेखपाल एक हजार रुपये तक सुविधा शुल्क लेते हैं। इसके लिए जरूरी है कि तहसील में निर्धारित शुल्क का सूचनापट लगाया जाए। चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं होता है तो एसडीएम सदर व तहसीलदार का घेराव किया जाएगा। वहीं, बैंकों में भी किसानों को परेशान किया जाता है। यदि इसमें भी सुधार न हुआ तो बैंकों पर भी धरना दिया जाएगा। मौके पर भूराहेड़ी के प्रधान मोनू चौधरी, सद्दू गौर, राशिद, डॉ मूलचंद, त्यागी, बबलू, मुशर्रफ, बूटा सिंह, दानिश मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, रोहाना में टोल प्लाजा पर चल रहे धरने पर ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर सिंह ने कहा कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। मौके पर इस दौरान नवीन त्यागी, पंकज भगत, बाबा आदेश, तोहीद हसन, अरुण शर्मा, आस मोहम्मद, रोशन चौहान, राजीव राणा, कंवरपाल चौधरी मौजूद रहे।

छपार टोल पर भाकियू के धरने राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत का स्वागत करते कार्यकर्ता।

छपार टोल पर भाकियू के धरने राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत का स्वागत करते कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed