{"_id":"68e5767efe13027d750b3bdd","slug":"not-hindustan-but-hindustanwhoever-is-born-is-a-hindu-pramod-krishnam-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-156038-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पीनना में अंडरपास मंजूर, ढाई साल से चल रहा था धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पीनना में अंडरपास मंजूर, ढाई साल से चल रहा था धरना
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा हाईवे के दूसरे चरण का अधूरा निर्माण अब पूरा होने की उम्मीद जग गई है। पीनना में ढाई साल से धरने पर बैठे किसानों की मांग पूरी होगी। केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। हाईवे पर अंडरपास को स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
हाईवे पर अंडरपास नहीं बनाए जाने के कारण ग्रामीणों ने जागाहेड़ी टोल और पीनना के बीच बन रहे फ्लाईओवर का कार्य रुकवा दिया था। निर्माण अधूरा होने के कारण रामपुर तिराहा बाईपास भी पूरी तरह शुरू नहीं हो सका। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण करीब ढाई साल से लगातार विरोध करते हुए आ रहे थे। समस्या को देखते हुए रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को समस्या से अवगत कराया गया था। इसके बाद अंडरपास को स्वीकृति मिल गई है।
उन्होंने मंगलवार को यह भी बताया कि एनएचएआई बागपत के परियोजना निदेशक की ओर से ठेकेदार कंपनी को पत्र जारी कर दिया गया है। चार मीटर ऊंचाई वाले अंडरपास का निर्माण होगा, यहां से हल्के वाहनों का आवागमन हो सकेगा। सर्विस रोड का निर्माण भी होगा। करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य कराया जाएगा। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने खुशी जताते हुए कहा कि स्वीकृति से क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है।