फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Noona Badi's residents are busy in making road at their expense

अपने खर्चे पर सड़क बनाने में जुट गए नूनाबड़ी के बाशिंदे

Sun, 12 Jan 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Noona Badi's residents are busy in making road at their expense
अपने खर्चे पर सड़क बनाने में जुटे नूना बड़ी के बाशिंदे
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। शासन प्रशासन की उपेक्षा का शिकार नूना बड़ी के बाशिंदों ने स्वयं ही अपने खर्चे पर सड़क निर्माण का बीड़ा उठा लिया। इसके लिए शनिवार से सड़क बनाने का कार्य आरंभ किया।
गौरतलब है कि नूना बड़ी गांव की मुख्य सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। आलम यह है कि बारिश होने पर सड़क पर कीचड़ और जलभराव होते ही ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीण हाफिज मोइनुउद्दीन, राव मंसूर अली और नजाकत अली आदि ने बताया कि पिछले कई वर्षों में जनप्रतिनिधियों समेत अधिकारियों के पास गुहार लगाकर थक चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर ग्रामीणों ने एकत्र होकर स्वयं ही सड़क बनाने का जिम्मा उठाया।
विज्ञापन

शनिवार को ग्रामीणों ने जहां अब तक क्षतिग्रस्त हो चुकी 600 मीटर सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रालियों से मिट्टी आदि डालकर ईट के रोड़े आदि डालकर सड़क बनाना आरंभ कर दिया। लोग स्वयं ही कारसेवा में जुट गए। साथ की जेसीबी मशीन आदि से मिट्टी डालने का खर्चा भी स्वयं ही उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा आबादी के बीच से गुजर रही इस सड़क पर मदरसा समेत कई धार्मिक स्थल पर हैं, लेकिन जलभराव होने पर लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed