{"_id":"64638a2b2204a051af04bf96","slug":"non-community-girl-and-other-youth-were-indecently-assaulted-in-muzaffarnagar-and-case-registered-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बुलेट पर गैर समुदाय की युवती को लेकर जा रहे युवक से अभद्रता, बोलेरो में सवार थे आरोपी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बुलेट पर गैर समुदाय की युवती को लेकर जा रहे युवक से अभद्रता, बोलेरो में सवार थे आरोपी, मुकदमा दर्ज
Tue, 16 May 2023 07:20 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 16 May 2023 07:20 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : बुलेट पर गैर समुदाय की युवती को लेकर जा रहे युवक से अभद्रता की गई। बताया गया कि आरोपी बोलेरो में सवार थे और इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में बुलेट बाइक पर दूसरे समुदाय की युवती के साथ जा रहे युवक को कार सवार युवकों ने रोक लिया और अभद्रता की। युवक को धमकी भी दी गई। युवकों ने मामले का वीडियो बनाकर अधिकारियों को ट्वीट भी कर दिया। पुलिस ने पीड़ित बुलेट सवार युवक से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव की मतगणना वाले दिन नई मंडी कोतवाली के एक लिंक मार्ग पर एक युवक गैर समुदाय की एक युवती को बैठाकर कहीं जा रहा था, इसी दौरान पीछे से बोलेरो में सवार होकर आए कई युवकों ने दोनों को रोक लिया। युवक के साथ अभद्रता करते हुए पूछताछ की गई। युवती के साथ भी अभद्रता की गई। युवक व युवती ने बताया कि वह एक कॉलेज के छात्र हैं और कॉलेज में कार्यक्रम होने के कारण वह सामान लेने जा रहे हैं, लेकिन युवकों को विश्वास नहीं हुआ। तब एक युवक ने युवती से उसके परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर बातचीत की।
विज्ञापन
इसके बाद युवती को उनके दूसरी बाइक पर सवार तीसरे साथी के साथ कॉलेज भेज दिया गया और आरोपी युवक बुलेट बाइक चालक के साथ कॉलेज जाने लगे। वहीं, रास्ते से बुलेट बाइक चालक चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: कमरे से चीखती हुई निकली पड़ोसी महिला, मौके पर पहुंचे अफसर भी रह गए दंग, बेड पर पड़ी थीं दंपती की लाशें
उधर, कार सवार युवक बुलेट चालक को तलाशते हुए अगले दिन कॉलेज पहुंचे तो इस बारे में युवक को जानकारी मिल गई। मतगणना वाले दिन हुए इस मामले का वीडियो कार सवार युवकों ने सोमवार को अधिकारियों को ट्वीट किया है। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि बड़ौत निवासी युवक शिवांक ने कार सवार अज्ञात युवकों के खिलाफ अभद्रता, धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें: Murder: आंटी मम्मी-पापा कॉल नहीं उठा रहे..., पड़ोसी ने घर जाकर देखा तो बेड पर लहूलुहान मृत पड़े थे दंपती