फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Non community girl and other youth were indecently assaulted in Muzaffarnagar and case registered

UP News: बुलेट पर गैर समुदाय की युवती को लेकर जा रहे युवक से अभद्रता, बोलेरो में सवार थे आरोपी, मुकदमा दर्ज

Tue, 16 May 2023 07:20 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 May 2023 07:20 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : बुलेट पर गैर समुदाय की युवती को लेकर जा रहे युवक से अभद्रता की गई। बताया गया कि आरोपी बोलेरो में सवार थे और इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Non community girl and other youth were indecently assaulted in Muzaffarnagar and case registered
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में बुलेट बाइक पर दूसरे समुदाय की युवती के साथ जा रहे युवक को कार सवार युवकों ने रोक लिया और अभद्रता की। युवक को धमकी भी दी गई। युवकों ने मामले का वीडियो बनाकर अधिकारियों को ट्वीट भी कर दिया। पुलिस ने पीड़ित बुलेट सवार युवक से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव की मतगणना वाले दिन नई मंडी कोतवाली के एक लिंक मार्ग पर एक युवक गैर समुदाय की एक युवती को बैठाकर कहीं जा रहा था, इसी दौरान पीछे से बोलेरो में सवार होकर आए कई युवकों ने दोनों को रोक लिया। युवक के साथ अभद्रता करते हुए पूछताछ की गई। युवती के साथ भी अभद्रता की गई। युवक व युवती ने बताया कि वह एक कॉलेज के छात्र हैं और कॉलेज में कार्यक्रम होने के कारण वह सामान लेने जा रहे हैं, लेकिन युवकों को विश्वास नहीं हुआ। तब एक युवक ने युवती से उसके परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर बातचीत की।
विज्ञापन


इसके बाद युवती को उनके दूसरी बाइक पर सवार तीसरे साथी के साथ कॉलेज भेज दिया गया और आरोपी युवक बुलेट बाइक चालक के साथ कॉलेज जाने लगे। वहीं, रास्ते से बुलेट बाइक चालक चकमा देकर भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: कमरे से चीखती हुई निकली पड़ोसी महिला, मौके पर पहुंचे अफसर भी रह गए दंग, बेड पर पड़ी थीं दंपती की लाशें

उधर, कार सवार युवक बुलेट चालक को तलाशते हुए अगले दिन कॉलेज पहुंचे तो इस बारे में युवक को जानकारी मिल गई। मतगणना वाले दिन हुए इस मामले का वीडियो कार सवार युवकों ने सोमवार को अधिकारियों को ट्वीट किया है। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि बड़ौत निवासी युवक शिवांक ने कार सवार अज्ञात युवकों के खिलाफ अभद्रता, धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें: Murder: आंटी मम्मी-पापा कॉल नहीं उठा रहे..., पड़ोसी ने घर जाकर देखा तो बेड पर लहूलुहान मृत पड़े थे दंपती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed