{"_id":"60e5ede38ebc3e30e8672305","slug":"nomination-for-the-post-of-block-chief-today-muzaffarnagar-news-mrt546333216","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुखी के लिए नामांकन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुखी के लिए नामांकन आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन आज
मुजफ्फरनगर। जनपद के सभी नौ ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख के पद के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन किए जाएंगे। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद दस जुलाई को मतदान होगा। इसके लिए संबंधित थाना पुलिस को सुरक्षा संबंधी कड़े निर्देश दिए गए हैं।
जनपद में बृहस्पतिवार (आज) से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। जनपद के सभी नौ ब्लॉकों सदर, पुरकाजी, चरथावल, बघरा, शाहपुर, बुढ़ाना, खतौली, जानसठ और मोरना में आज से नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी की प्रक्रिया होगी, जिसके बाद शनिवार को मतदान प्रक्रिया शुरू होकर उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। प्रशासन के साथ ही पुलिस ने भी चुनाव संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सभी संबंधित ब्लॉकों के थाना प्रभारियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी सिटी, एसपी देहात के साथ ही संबंधित क्षेत्राधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार नजर रखेंगे। इसके लिए जनपद से ही फोर्स तैनात की गई है। जरूरत पड़ने पर पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स के साथ ही दो कंपनी पीएसी की भी व्यवस्था की गई है।