{"_id":"5fee1ee68ebc3e3d445e622f","slug":"nodal-officer-appointed-to-stop-black-marketing-of-urea-muzaffarnagar-news-mrt518312284","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया की कालाबाजारी रोकने को नोडल अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया की कालाबाजारी रोकने को नोडल अधिकारी नियुक्त
विज्ञापन
यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
मुजफ्फरनगर। सीडीओ आलोक यादव ने जिले में यूरिया की कालाबाजारी पर रोकथाम लगाने के लिए प्रत्येक ब्लाक में नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। सीडीओ ने बताया कि कृषकों को उर्वरकों का वितरण निर्धारित मूल्य पर कृषि, सहकारिता, एग्रो, इफको द्वारा किया जा रहा है।
सीडीओ ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में है यूरिया है। किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सीडीओ ने बताया कि इसके लिए विकास खंडवार नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को किसी भी प्रकार की सीमावर्ती राज्यें के कतिपय जनपदों में यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। विकास खंड जानसठ के लिए जिला कृषि अधिकारी, विकास खंड शाहपुर के लिए जिला प्रबंधक पीसीएफ, विकास खंड बुढ़ाना में भूमि संरक्षण अधिकारी, विकास खंड चरथावल क्षेत्र प्रबंधक कृभको, विकास खंड मोरना सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, विकास खंड पुरकाजी उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर, विकास खंड बघरा जिला गन्ना अधिकारी, विकास खंड सदर क्षेत्र में प्रबंधक इफको तथा विकास खंड खतौली के लिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी को नामित किया गया है।