{"_id":"5eb6d6548ebc3e90612fee70","slug":"nobody-is-taking-care-despair-muzaffarnagar-news-mrt4810949179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई नहीं ले रहा सुध, छाई मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई नहीं ले रहा सुध, छाई मायूसी
विज्ञापन
कोई नहीं ले रहा सुध, छाई मायूसी
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। हाईवे पर श्रीकृष्णा एंटर प्राइजेज प्लाई फैक्टरी में बिहार निवासी 19 और वेस्ट बंगाल निवासी 11 मजदूर कार्य करते हैं। जो लॉकडाउन होने के बाद बंद हुई फैक्टरी में ही रह रहे हैं।
फैक्टरी स्वामी राजीव गर्ग द्वारा संबंधित विभाग को सभी मजदूरों की जानकारी देकर उन्हें उनके घर भिजवाने की मांग की गई थी। एक सप्ताह गुजर जाने के बावजूद अभी तक मजदूरों की कोई सुध नहीं लेने से मजदूरों में मायूसी छाई हुई है। गजेंद्र साहनी, रमेश साहनी, कुर्बान अली, शफी उर रहमान आदि मजदूरों ने बताया कि परिजन उनका इंतजार कर रहे हैं। राजीव ने बताया कि कई बार फोन करने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा अभी तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।