फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No relief from the storm and rain

आंधी और बारिश से अभी राहत नहीं, बढ़ेंगी परेशानियां       

Wed, 11 Apr 2018 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Wed, 11 Apr 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
No relief from the storm and rain
मुजफ्फरनगर में बूंदाबांदी के बीच खेतों में करते किशोर। - फोटो : अमर उजाला
किसानों और बागबानों के लिए बुरी खबर है, अभी आंधी-बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। लगभग 72 घंटे तक मौसम में खूब उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बुधवार को रुक रुककर हुई बारिश किसानों के साथ आमजन प्रभावित हो गया। शहर में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या बन गई, तो खेत-खलियानों में खड़ी फसल हवा, पानी से गिर गई। सबसे अधिक नुकसान गेहूं, सरसों के साथ आम और सब्जियों को हुआ है। गेहूं में पानी भरने से जड़ गलनी शुरु हो गई, जबकि पेड़ों से आम का बौर टूटकर गिर गया।  
विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी से उठी मौसमी हलचल के बाद समूचा प्रदेश इसकी चपेट में आ गया। सोमवार से मौसम में हुए बदलाव के कारण आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। कभी धूप तो कभी छांव से आम जन पर भी असर पड़ा है। तेज हवाएं चलने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। पश्चिम से पूरब की ओर हवाओं की रफ्तार अधिक है, जबकि बरसात होने पर फसल पानी में डूब गई है।
विज्ञापन


बुधवार दिन निकलते ही छाये काले बादल क्षणभर में बरस पड़े। करीब आधा घंटा तक निर्बाध वर्षा हुई। दोपहर को धूप खिली रही, मगर शाम होते-होते फिर से बारिश शुरु हो गई। जिले में करीब 10.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इस साल की सबसे अधिक बारिश बताई गई है। बारिश का अधिक खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों पर फसल पर पड़ा है। जड़ों में पानी भरने और तेज हवाओं के कारण फसलों की खेत में चादर बिछ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेमौसम बारिश से पकना शुरू हुआ आम का बौर टूट कर गिर गया। मौसम के बिगड़े रुप को देखकर बाग ठेकेदारों, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। जमीन से सटाकर उगने वाली फसलें गोली, बंद गोभी, बैंगन, भिंडी आदि के साथ खरबूजा, तरबूज की फसल भी प्रभावित हो गई है।

उधर, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, गेहूं की कटाई और आम के पकने के दौरान मौसम हर साल बिगड़ता है। हालांकि इस बार पहले ही आंधी-बारिश ने दस्तक दी है। इसका क्रम करीब एक सप्ताह तक बना रहता है। अगले 72 किसानों, बाग ठेकेदारों के लिए मुसीबत से कम नहीं है।


यातायात थमा, जनजीवन प्रभावित 
मुजफ्फरनगर। बुधवार सुबह और शाम को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से यातायात की रफ्तार थम गई। आंधी से वाहन जहां-तहां रुक गए। बारिश होने से सड़कों पर जलभराव हो गया। जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। बेमौसम बारिश के चलते शहर में समय से पहले बाजार बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed