फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No Petrol without helmet

शहर में अब बगैर हेलमेट वालों को नहीं मिलेगा पेट्रोल    

Fri, 16 Jun 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 16 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
No Petrol without helmet
अधिकारियों की बैठक लेते डीएम, एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
डीएम जीएस प्रियदर्शी और एसएसपी अनंत देव ने संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया है कि बिना हेलमेट के अब किसी को पेट्रोल पंप से पेट्रोल नहीं मिलेगा।  शांति समिति की बैठक में डीएम झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ छापामारी करने, एआरटीओ ऑफिस को दलालमुक्त करने, बिना रजिस्ट्रेशन की ई-रिक्शाओं को बंद करने के निर्देश दिए।       
विज्ञापन


कलक्ट्रेट के सभा कक्ष में हुई शांति समिति की बैठक में डीएम जीएस प्रियदर्शी और एसएसपी अनंतदेव ने संयुक्त रूप से कई कठोर कदम उठाने के निर्णय लिए। फैसला लिया गया कि बिना हेलमेट के पंपों से पेट्रोल नहीं मिलेगा। तीन-चार दिन में आदेश लागू हो जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही यह भी कहा कि पंपों पर केरोसिन बेचने वालों की अब खैर नहीं होगी। डीएम ने प्रमुख चौराहों पर सफाई के विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए। चौराहों पर लगने वाले अवैध होर्डिंग ईओ से तत्काल हटवाने के लिए कहा। शहर से अतिक्रमण हटवाने को युद्धस्तर पर अभियान चालने का निर्णय लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

    
डीएम ने एआरटीओ को दिए निर्देश दिए कि शहर में अवैध ई-रिक्शाओं को बंद किया जाए। बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी वाहन न चले। ई-रिक्शाओं के रूट तय करें। एआरटीओ दफ्तर के आसपास दलाल न दिखाई दें। विभाग को भ्रष्टाचारमुक्त करें। वह किसी भी समय छापामारी कर सकते हैं।  ट्रांसपोर्ट माफिया पर भी कार्रवाई होगी। डीएम ने कहा कि जिले में किसी भी हालत में खनन नहीं होने दिया जाएगा। खनन माफिया पर कठोर कार्रवाई की जाए।


खनन होने पर अधिकारी जिम्मेदार होंगे। सीएमओ को निर्देश दिए कि झोलाछाप डॉक्टरों की सूची तैयार करें। उनके खिलाफ छापामारी करें। पीसीपीएनडीटी एक्ट में सीएमओ द्वारा कोई जानकारी नहीं देने पर सीएमओ के खिलाफ प्रमुख सचिव को लिखा गया। बैठक में अनुपस्थित रहे अधिकारियों का जवाब तलब किया गया। बैठक में पुलिस और प्रशासन के समस्त अधिकारी मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed