{"_id":"62a0eab1bad2cc2edd52e688","slug":"no-laxity-in-construction-works-dm-muzaffarnagar-news-mrt5921022118","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नही : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नही : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माण कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नही : डीएम
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने सरकार के 37 बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी आयुष्मान भारत, टीकाकरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की सफाई सहित समस्त सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना में सुधार, पेयजल की व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और शहरी समेत अनेक बिंदुओं पर चर्चा हुई। मनरेगा में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए। विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत कनेक्शन एवं अन्य कार्यों को पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना, खाद बीज की उपलब्धता के लिए कृषि अधिकारी को निर्देश दिए।
मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को गोआश्रय स्थल में मौजूद जानवरों की इयर टेगिंग कराने, भूसा, चारा, पानी आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पशुओं के लिए पानी, शेड आदि व्यवस्थित करा लिया जाए। विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन का सत्यापन करने के समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए। 50 लाख तक के अधूरे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। जिला वन अधिकारी को लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण के लिये गड्ढा खोदाई एवं अन्य तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ आलोक यादव, एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद, एडीएम वित्त अजय कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक प्रमोद यादव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अशोक कुमार समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं समस्त संबंधित उपस्थित रहे।