Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No entry for vehicles on Bhagat Singh Road; e-rickshaws will turn back from the fire station.

Muzaffarnagar News: भगत सिंह रोड पर वाहनों की नो एंट्री, फायर स्टेशन से लौटेंगी ई-रिक्शा

Fri, 06 Nov 2026 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
No entry for vehicles on Bhagat Singh Road; e-rickshaws will turn back from the fire station.
मुजफ्फरनगर। धनतेरस, दिवाली और भैयादूज पर जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। प्रमुख बाजारों और शिव चौक की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था 11 नवंबर तक सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक प्रभावी रहेगी। हनुमान चौक से भगत सिंह रोड होते हुए शिव चौक की ओर चार पहिया वाहनों और ई-रिक्शा के प्रवेश पर रोक रहेगी। प्रकाश चौक से शिव चौक की ओर जाने वाली ई-रिक्शा फायर सर्विस स्टेशन तक ही जा सकेंगी और वहीं से वापस यू-टर्न लेंगी।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे ने बताया कि मालवीय चौक से शिव चौक की ओर जाने वाले वाहन चर्च रोड के सामने से फायर स्टेशन, मूलचंद स्वीट्स और आलू मंडी के सामने से होते हुए मीनाक्षी चौक की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन

इस मार्ग पर ई-रिक्शा केवल फायर स्टेशन तक ही संचालित होंगी। नगर पालिका परिषद गेट से शिव चौक की ओर रिक्शा का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मीनाक्षी चौक, लोहा मंडी कट से शिव चौक की ओर भी पहले की तरह ई-रिक्शा नहीं जा सकेंगी। जबकि नावल्टी चौक से शिव चौक की ओर ई-रिक्शा का संचालन भी प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

शहर में यहां बनाई गई वन-वे व्यवस्था
- चर्च रोड-जिला परिषद मार्किट के सामने से फायर स्टेशन से झांसी की रानी से नगर पालिका से चर्च रोड मार्ग पर वन-वे यातायात का संचालन होगा। जिला परिषद मार्किट के सामने से सभी प्रकार के वाहनों का चर्च रोड पर प्रवेश वर्जित रहेगा।

---------
इन रास्तों पर नहीं चलेंगी ई-रिक्शा
यातायात प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शहर के मीनाक्षी चौक, लोहा मंडी, भगत सिंह रोड़, नावल्टी चौक, झांसी की रानी से शिव चौक की ओर ई-रिक्शा पर प्रतिबंध रहेगा। चेकिंग के लिए यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed