फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No clue of woman, child and nephew drowned in Gangahar

गंगनहर में डूबी महिला, बच्ची व भांजे का सुराग नहीं

Wed, 03 Jun 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
No clue of woman, child and nephew drowned in Gangahar
गंगनहर में डूबी महिला, बच्ची व भांजे का सुराग नहीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। गांव नंगला बुजुर्ग स्थित झाल से गंगनहर में कूदी महिला, उसकी बच्ची व भांजे का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। सर्च अभियान भी फेल होने के बाद पीड़ित परिजन अब शवों की तलाश में गंगनहर पुल पर पहरा दे रहे हैं।

शहर से सटे गांव सरवट निवासी जैनब तीन दिन पूर्व ननद के बेटे शाहिद के साथ बाइक पर गांव तेवड़ा जा रही थी। नंगला बुजुर्ग झाल से महिला ने अचानक चलती बाइक से नीचे कूदकर अपनी दोनों बच्चियों इसरा व मिस्बाह के साथ गंगनहर में छलांग लगा दी थी। उन्हें बचाने के लिए शाहिद भी गंगनहर में कूद गया था, जिसके चलते चारों की मौत हो गई थी। घटना वाले दिन ही छोटी बच्ची मिस्बाह का शव करीब आठ किलोमीटर दूर ढांसरी में नहर से बरामद हो गया था, जबकि अन्य तीनों का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। इस दौरान लगातार सर्च अभियान भी चलाए गए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इससे हताश परिजन अब शवों के खुद ऊपर आने के इंतजार में गंगनहर पुल पर ही पहरा देकर बैठ गए हैं। वहीं, महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed