फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No clue even after 21 days of missing bishan

लापता बिशन का 21 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा

Sun, 15 Dec 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
No clue even after 21 days of missing bishan
जानसठ। गांव मलिकपुरा के मृतक सचिन के पिता बिशन का 21 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस कई टीमें बनाकर तलाश करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गांव कवाल में 2013 में मारे गए गांव मलिकपुरा निवासी सचिन के पिता बिशन सिंह 21 दिनों से लापता है। पुलिस की कई टीमें बनाकर उसको तलाश करने में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने बताया कि बिशन पर बैंक व अन्य कर्जा होने के कारण घर से जाने से लगभग 20 दिन पूर्व उसने अपनी चार बीघा जमीन बेचकर बैंक का 6 लाख रुपए कर्जा अदा किया था। बाकी पैसे बिशन के परिजनों ने ले लिए थे। पुत्र सचिन की हत्या के बाद से बिशन शराब अधिक पीने लगा था। परिवार वालों के समझाने के बाद भी उसकी यह लत नहीं छूट रही थी। पैसे को लेकर घर में विवाद भी हुआ था। परिजनों द्वारा पैसे नहीं देने के कारण बिशन घर छोड़कर कहीं चला गया। परिजनों व पुलिस द्वारा कई शहरों व गांव-गांव ढूंढ़ने के बाद भी बिशन का सुराग नहीं लग पाया है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि बिशन को ढूंढ़ने के लिए सभी थानों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन तथा गांवों में तलाश करने के लिए पोस्टर लगवाए गए हैं। पुलिस की कई टीमें बनाकर तलाश करने के लिए भेज रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed