फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No arrangements to extinguish fire, notice sent

आग बुझाने के नहीं इंतजाम, दमकल विभाग ने भेजे नोटिस

Tue, 17 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
No arrangements to extinguish fire, notice sent
नगर में स्थित बहुमंजिला इमारत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
आग बुझाने के नहीं इंतजाम, भेजे नोटिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद जिला प्रशासन ने संस्थानों में आग बुझाने के इंतजाम परखने शुरू कर दिए हैं। सरकारी और निजी संस्थानों में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। दमकल विभाग ने एक दर्जन से अधिक मामलों मेें नोटिस जारी किए हैं।
सहारनपुर, बिजनौर में पटाखा फैक्टरी व तीन दिन पहले दिल्ली के मुंडका इलाके की एक प्लास्टिक फैक्ट्ररी में आग लगने के बाद दमकल विभाग जागा। जिले में दमकल विभाग अधिकारियों ने टीम बनाकर सरकारी कार्यालय, औद्योगिक क्षेत्र, हैजार्ड भवन, होटल, माल, सिनेमा हाल, खतरनाक फैक्टरी आदि व निजी भवनों की जांच पड़ताल शुरू की है। तीन टीम इस कार्य में जुटी है। भवनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सबसे ज्यादा हालात खराब सरकारी कार्यालयों के हैं। व्यापारियों व औद्योगिक संस्थानों को आदेश जारी करने वाले अधिकारी ही अपने यहां आग से बचाव वाले उपायों का पालन नहीं कर रहे हैं। विकास भवन सहित अधिकांश सरकारी कार्यालयों में आग बुझाने वाले संयंत्र नहीं लगे हैं। दमकल विभाग ने उन्हें नोटिस जारी किए है। दमकल विभाग के मुताबिक जिले में 15 मीटर से ज्यादा ऊंचे अंसारी रोड व जानसठ रोड पर दो निजी भवन हैं। वहां पर व्यवस्था सही नहीं हैं। वैसे कुल 12 में से नौ भवन बन कर तैयार हैं जबकि ती निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन

------ कोट
आग के मद्देनजर चेकिंग अभियान शुरू किया है। बैंकों के 10 करेंसी चेस्ट, 105 स्कूल, 50 अस्पताल, तीन मल्टीप्लेक्स, 15 होटल, 125 औद्योगिक संस्थान का निरीक्षण किया है। विकास भवन, एसएसपी कार्यालय, कलक्ट्रेट आदि भवनों किरण होम्स, ओम पैराडाइज में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था सही नहीं है। इनके सहित एक दर्जन से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए हैं - कुमार रमा शंकर तिवारी, सीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed