फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nine dead including candidate for District Panchayat member from Corona

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी समेत नौ की मौत

Wed, 21 Apr 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Nine dead including candidate for District Panchayat member from Corona
सम्राट बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोरोना से जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी सहित नौ की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण जिले में कोहराम मचा रखा है। बुधवार को जिला पंचायत के वार्ड 27 के भाजपा समर्थित प्रत्याशी सम्राट बालियान सहित नौ संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। पूर्व सांसद मालती शर्मा के बेटे अरविंद शर्मा की भी कोरोना से मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। जांच में 391 संक्रमित मिले हैं। कोरोना का संक्रमण शहर से लेकर देहात तक फैल गया है। अभी तक जिले में 146 मरीजों की मौत हो चुकी है। 3298 मरीजों का उपचार हो रहा है। जिले में कुल अब तक 13.181 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
शाहपुर के गांव सोरम निवासी भाजपा नेता व वार्ड 27 से भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी सम्राट बालियान की एक पखवाड़े पूर्व कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सेहत बिगडऩे पर मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मंगलवार की देर रात उनकी मौत हो गई। पूर्व सांसद मालती शर्मा के बेटे अरविंद शर्मा (65) का भी निधन हो गया है। द्वारिकापुरी निवासी भाजपा नेता अरविंद शर्मा और उनकी पत्नी पूर्व प्राचार्या डॉ. निशा शर्मा कोरोना संक्रमण के कारण दोनों होम आइसोलेशन में थे। मंगलवार रात से दोनों की तबियत अधिक खराब थी। बुधवार की सुबह अरविंद शर्मा ने घर पर ही दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शहर से सटे गांव पीनना निवासी विक्रम सिंह का भी बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण से निधन हो गया।
विज्ञापन

इनके अलावा नई मंडी निवासी 67 साल के व्यक्ति और अंसारी रोड निवासी 6 1 साल की व्यक्ति की भी मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में मृत्यु हुई है। बुढ़ीना कलां निवासी 55 साल की महिला, भौराकलां निवासी 80 साल की वृद्धा, उत्तरी सिविल लाइन निवासी 51 साल की महिला और सिविल लाइन की रहने वाली 35 साल की महिला की भी कोरोना संक्रमण से बेगराजपुर अस्पताल में मृत्यु हुई है। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को 391 संक्रमित मिले हैं। 137 मरीज ठीक हुए, फिर भी मरीजों की संख्या बढ़ कर 3298 हो गई है। शहर में 249 मरीज मिले हैं। शहर से सटे क्षेत्र में 54 संक्रमित पाए गए। बघरा ब्लॉक में छह, बुढ़ाना में 14, चरथावल में 13, जानसठ में 23, खतौली में दस, मोरना में 16, पुरकाजी में दो, शाहपुर क्षेत्र में चार मरीज मिले है।

अरविंद शर्मा।

अरविंद शर्मा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed