{"_id":"67f7bd2059be1b2701099391","slug":"nine-ayushman-arogya-mandirs-awarded-for-quality-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-143295-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गुणवत्ता पर नौ आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गुणवत्ता पर नौ आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुरस्कृत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण कड़ी माने जा रहे नौ आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ वेलनेस सेंटर) राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक पर खरे उतरे हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सर्टिफकेट देकर प्रोत्साहित किया गया।
हेल्थ वेलनेस सेंटर का नाम आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग जनपद के 303 गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का संचालन कर रहा है, जिनमें से करीब 231 में सीएचओ तैनात हैं। जहां इनके माध्यम से मरीजों को आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। आरोग्य मंदिरों में आने वाले रोगियों को टेलीमेडिसिन के माध्यम से भी दवा देकर उपचारित किया जाता है।
-एनक्यूएएस के मानक पर जांची गई गुणवत्ता
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के संचालन से लेकर वहां दिये जा रहे उपचार की गुणवत्ता बढ़ाई जा रही है। वहां दी जा रही स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को भी नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस के मानकों पर कसा जा रहा है। हाल में ही किये गए सर्वे के दौरान जनपद के नौ आयुष्मान आरोग्य मंदिर मानक पर खरे उतरे। सर्वे के दौरान करीब 500 चेक प्वाइंट पर जांच की जाती है। इनमें सेवा की गुणवत्ता, रोगी का अधिकार, आरोग्य मंदिरों का इंफ्रास्ट्रक्चर, इंफेक्शन कंट्रोल, क्लिनिकल सर्विस, गुणवत्ता प्रबंधन आदि महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
-इन गांव के आरोग्य मंदिरों को मिला सर्टिफिकेट
एनएचएम के जिला क्वालिटी कंट्रोलर डॉ. इफि्तखार अली ने बताया कि सर्वे में गांव चुड़ियाला, पुट्टी इब्राहिमपुर, अकबरगढ़, चोकड़ा, रोनी हाजीपुर, बघरा, चौरावाला और चित्तौड़ा गांव के आरोग्य मंदिर में मानक अनुसार गुणवत्ता पाई गई, जिन्हें एनक्यूएएस का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर मिलने वाली सुविधाएं
- गर्भावस्था एवं शिशु जन्म देखभाल
-नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल
- बाल स्वास्थ्य एवं किशोरावस्था स्वास्थ्य देखभाल
- परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक एवं अन्य प्रजनन सेवाएं
- संचारी रोगों का प्रबंधन राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम
- बाह्य रोगियों की साधारण बीमारियों का उपचार
- मुख स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं