{"_id":"69163d448ce20fab8d04a26a","slug":"nikunj-mittal-of-muzaffarnagar-has-been-appointed-as-the-district-judge-of-prayagraj-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-158557-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के निकुंज मित्तल बने प्रयागराज के जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के निकुंज मित्तल बने प्रयागराज के जिला जज
मुजफ्फरनगर। शहर के द्वारकापुरी निवासी निकुंज मित्तल का प्रयागराज के जिला जज बनने से अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है। उच्च न्यायालय के आदेश पर उन्हें प्रयागराज के जिला जज/ एमएसीटी का दायित्व मिला हैं। इससे पहले वह बरेली जनपद में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर तैनात थे। द्वारकापुरी निवासी लवकुश मित्तल के बेटे निकुंज मित्तल की पहली तैनाती पीसीएस जे के तहत मेरठ में हुई थी। प्रमोशन के बाद वर्ष 2015 में उन्हें बिजनौर में एडीजे के पद तैनाती मिली। इसके बाद कानपुर नगर, देवरिया में एडीजे रहे। वर्ष 2020-25 तक लखनऊ में एलआर के पद पर तैनात रहे। भाई प्रशांत मित्तल बिजनौर में एडीजे हैं। चाचा विजय मित्तल झांसी से जिला जज के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। निकुंज के जिला जज बनने पर जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष ठाकुर कंवरपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष अनिल जिंदल, विशेष लोकअभियोजक अजय शर्मा, तरसपाल सिंह पुंडीर, सुभाष गर्ग, धर्मेंद्र पुंडीर ने खुशी का इजहार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।