Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nikay Chunav: Congress announced candidates on four seats, Tarak Mustafa left RLD

Nikay Chunav: कांग्रेस ने 4 सीटों पर खोले प्रत्याशियों के नाम, पुरकाजी में तारीक मुस्तफा ने रालोद छोड़ी

Sun, 16 Apr 2023 01:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 16 Apr 2023 01:37 PM IST
सार

निकाय चुनाव को लेकर विभिन्न पार्टियों ने कमर कस ली है कांग्रेस ने 4 सीटों पर पत्ते खोल दिए हैं।  वही पुरकाजी में टिकट का विरोध करते हुए पूर्व चेयरमैन ने रालोद पार्टी से इस्तीफा दे दिया

विज्ञापन
Nikay Chunav: Congress announced candidates on four seats, Tarak Mustafa left RLD
Prayagraj News : निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुजफ्फरनगर नगर निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव एवं पुरकाजी के पूर्व चैयरमैन तारिक मुस्तफा ने पार्टी छोड़ दी है।
विज्ञापन


पूर्व चेयरमैन ने कहा कि वह बेहद दुखी मन से पार्टी छोड़ रहे हैं। पिछले ढाई दशक से वह पार्टी के लिए काम कर रहे थे। उन्हें चौधरी जयंत सिंह ने चुनाव लड़ाने का भरोसा दिया था। लेकिन जब टिकट घोषित हुआ तो उनकी जगह किसी दूसरे प्रत्याशी को उतारा गया। इससे समर्थकों में मायूसी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रालोद ने पुरकाजी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन बशारत खान को प्रत्याशी घोषित किया है।

कांग्रेस ने चार सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस ने जिले की कई सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। शहर पालिका सीट के लिए अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, जबकि खतौली से जमील अंसारी को मैदान में उतारा गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरकाजी से कमरुज्जमां उर्फ नसीम मियां, चरथावल से वसीउद्दीन, मीरापुर से नौशाद आलम, बुढ़ाना से कौसर जहां कांग्रेस की प्रत्याशी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed