फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Night temperatures drop, be careful with winter

रात का तापमान गिरा, सर्दी से रहें सावधान

Sat, 23 Nov 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Night temperatures drop, be careful with winter
मुजफ्फरनगर। बीते कई दिनों से तापमान में हो रही गिरावट के साथ सर्दी का असर दिखने लगा है। रात में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री तक आ जाने से ठंड काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही सुबह-शाम भी अच्छी ठंड पड़ रही है। इस कारण लोगों के बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है। खासतौर से सुबह-शाम घूमने वाले बुजुर्ग और बच्चों को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

नवंबर माह का अंतिम सप्ताह शुरू हो रहा है। इसके साथ ही ठंड में भी इजाफा होने लगा है। शुक्रवार को जनपद का अधिकतम तापमान 25.4 तथा न्यूनतम 9.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण रात में ठंड काफी बढ़ गई है। सुबह घना कोहरा भी छाया रहता है। सर्दी और कोहरे के चलते सुबह घूमने वाले लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। इसके साथ ही स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं भी ठंड की चपेट में आ सकतेे है। चिकित्सकों ने ऐसे मौसम में बीमारियों से बचने के लिए सर्दी से बचाव को बेहद जरूरी बताया है।
विज्ञापन

अस्पताल में बढ़ रहे बुखार के रोगी
मुजफ्फरनगर। सर्दी बढ़ने के साथ ही अस्पताल में बुखार के रोगी भी बढ़ रहे हैं। बुखार के साथ ही एलर्जी का भी असर आ रहा है। तापमान में हो रहे बदलाव के कारण लोग खांसी, जुकाम, बुखार की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डा. योगेंद्र त्रिखा बताते हैं कि उनके पास उपचार के लिए आने वाले मरीजों में ज्यादा संख्या बुखार एवं श्वांस के मरीजों की रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्म कपड़े पहनें, ठंडी चीजों के सेवन से बचें
मुजफ्फरनगर। आमतौर पर देखा गया है कि लोग सुबह ठंड के समय तो गर्म कपड़े पहन लेते हैं लेकिन दिन में उतार देते हैं। शाम को जब वे घर लौटते हैं तो तब तक फिर ठंड बढ़ने लगती है। ऐेसे में बिना गर्म कपड़ों के सर्दी लगने की संभावना रहती है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डा. लोकेश गुप्ता बताते हैं कि दिन में गर्म कपड़ों में पसीना भी आए तो उन्हें उतारें नहीं। वह बताते हैं कि पीने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक आदि का सेवन न करें। मौसमी फसल, जूस, ताजा सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। यदि सुबह-शाम घूमने जाते हैं तो पूरे कपड़े पहनकर जाएं। बुजुर्ग गर्म कपड़ों के बिना घरों से बाहर न निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed