फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   NIA team searches in house of heroin smuggler Haider in Muzaffarnagar

UP: हेरोइन तस्कर के घर पहुंची NIA की टीम, कई घंटे तक ली तलाशी, हैदर की गिरफ्तारी पर खुले थे ये बड़े राज

Thu, 25 Aug 2022 08:33 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Aug 2022 08:33 PM IST
सार

रजी हैदर के घर पहुंची एनआईए की टीम ने घंटों कर तलाशी ली। टीम ने हैदर की गिरफ्तारी के दौरान घर से 775 करोड़ की हेरोइन व केमिकल बरामद किया था।

विज्ञापन
NIA team searches in house of heroin smuggler Haider in Muzaffarnagar
एनआईए

विस्तार

एनआईए की टीम ने हेरोइन बरामदगी मामले में मई माह में गुजरात में पकड़े गए मोहल्ला किदवईनगर निवासी रजी हैदर के घर की तलाशी ली। वहां कुछ नहीं मिला तो इसके बाद टीम वापस लौट गई।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में किदवईनगर निवासी रजी हैदर को गुजरात एटीएस ने दिल्ली स्पेशल पुलिस की मदद से पकड़ा था। बाद में उसके घर से इस टीम ने स्थानीय एसओजी टीम के साथ मिलकर 775 करोड़ की हेरोइन व केमिकल बरामद किया था। गुजरात पुलिस ने रजी हैदर को हेरोइन का बड़ा तस्कर बताया था। उसके तार अफगानिस्तान के हेरोइन तस्करों से जुड़े होने की भी संभावना जताई गई थी।
विज्ञापन


बताया गया कि गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में बंद है। उसके बारे में जांच पड़ताल में खुफिया तौर पर जांच एजेंसियां अभी भी लगी हुई हैं। दिल्ली से एनआईए की एक टीम किदवईनगर में रजी हैदर के घर पहुंची और घर में जांच पड़ताल की। वहां परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला। इस दौरान टीम को घर से कुछ नहीं मिला। इसके बाद यह टीम वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि एनआईए ने हेरोइन तस्करी के मामले में बुधवार को एक साथ कई प्रदेशों में अभियान चलाकर जांच पड़ताल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: अदालत पहुंचा था सास-बहू का झगड़ा, एसएसपी ऑफिस के सामने हुई हाथापाई, देखिए मारपीट की तस्वीरें

एसएसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि एनआईए की टीम की अपनी गोपनीय जांच होती है। इसलिए उन्हें कुछ नहीं बताया गया। लेकिन टीम ने किदवईनगर में एक घर में जाकर जांच की थी। वहां कुछ नहीं मिला, तो टीम वापस चली गई।  हो सकता है कि कहीं पर कोई तस्कर पकड़ा गया हो इसके बाद टीम द्वारा पूर्व में पकड़े लोगों के बारे में फिर से जांच शुरू की हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed