{"_id":"65035e13f0ee5171bd030235","slug":"ngt-strict-on-pollution-up-uttarakhand-team-conducted-survey-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-7529-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: प्रदूषण पर एनजीटी सख्त, यूपी-उत्तराखंड की टीम ने किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: प्रदूषण पर एनजीटी सख्त, यूपी-उत्तराखंड की टीम ने किया सर्वे
Fri, 15 Sep 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
शुकर्तीर्थ में निरीक्षण करते स्वच्छ गंगा मिशन की ठीम के सदस्य। स्रोत - प्रशासन
- बरसात के बाद दोबारा दोनों राज्यों की संयुक्त टीम आएगी निरीक्षण करने
- लक्सर में किया जा रहा सर्वे, जिले में नहीं मिली फैक्टरी
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ में प्रदूषित पानी की शिकायत पर एनजीटी ने सख्ती दिखाई। यूपी और उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने लक्सर से लेकर शुकतीर्थ तक सर्वे किया। पानी के सैंपल लिए। लक्सर में फैक्ट्रियों का सर्वे किया जा रहा है। बरसात के बाद टीम दोबारा निरीक्षण करने के लिए आएगी। टीम ने गंगा और सोलानी नदी का निरीक्षण किया। प्रदूषण की स्थिति देखी।
एनजीटी के आदेश पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत टीम जिला मुख्यालय पहुंची। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह, रुड़की के प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी सोमपाल, वैज्ञानिक टीना सतावन ने शुकतीर्थ में बाणगंगा और सोलानी नदी में पानी की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल ने नदी के किनारे विभिन्न स्थानों से पानी के नमूने एकत्र किए और प्रदूषण के स्तर को निर्धारित करने के लिए परीक्षण किए। परीक्षणों के परिणामों का उपयोग उन क्षेत्रों की पहचान करने के लिए किया जाएगा। जहां प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए तत्काल ध्यान देने और त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि शुक्रवार को लक्सर में फैक्ट्रियों का सर्वे किया जाएगा।
दुरुस्त होगी गंगा घाट की व्यवस्था
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गंगा घाट का निरीक्षण किया गया है। उपलब्ध जनसुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। टीम ने लोगों से कहा कि नदियों में कचरा फेंकने से बचकर, प्लास्टिक का उपयोग कम करके और कचरे का उचित निपटान जैसे सामान्य कार्य कर पानी को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है। नदियों को स्वच्छ और शुद्ध रखने का मिशन आमजन के सहयोग के बिना पूरा नहीं होगा। प्रदेश सरकार ने शुकतीर्थ के विकास के लिए करीब 30 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह धनराशि विभिन्न मदों में खर्च की जाएगी। श्रद्धालुओं के आवागमन और जनसुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मेरी गंगा, मेरी जिम्मेदारी मानते हुए नदियों को स्वच्छ रखने में योगदान का आह्वान किया।